

सारनी। अंजुमन कमेटी ने कॅरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी मुस्लिम समाज के लोग बढ़चढ़ कर वेक्सीन लगाने की अपील की है। अंजुमन कमेटी के महासचिव अब्दुल रहमान खान ने कहा कि जिले में 21 जून से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान 30 जून तक चलाया जा रहा। नपा प्रशासन सारनी के अध्यक्ष श्रीमती आशा महेंद्र भारती एवं सीएमओ सीके मेश्राम ने पालिका कार्यालय में सभी धार्मिक,व्यवसायिक संगठनों की बैठक कर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने की अपील की है। बैठक में अंजुमन कमेटी सारनी के महासचिव अब्दुल रहमान खान, बगडोना अकबरी मसजिद के सदर ताज मोहम्मद कुरेशी (बाबा भाई) एवं सेकेट्री मोहम्मद ताज खान ने समस्त मुस्लिम समाज के लोगो से टीकाकरण कराने अपील की गई। इस मौके पर नपा अध्यक्ष एवं सीएमओं श्री मेश्राम ने कहा कि जिस समाज मे शत प्रतिशत वेक्सीन पूरी होगी। उक्त समाज के प्रमुख का सम्मान किया जाएगा। अंजुमन कमेटी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कोविड टीकाकरण महाअभियान सरकार के द्वारा 30 जून तक चलाया जा रहा है, जिसमें 18 वर्ष की आयु से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगो को टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान में समस्त नागरिको से 30 जून से पहले कोरोना टिका का प्रथम डोज़ लगवा ले। इसके लिए हर जगह कोविड टीकाकरण केंद्र बनाए गए है। बैठक के अंत मे सीएमओ श्री मेश्राम ने सभी समाज प्रमुखों को वेक्सिनेशन लगाने की शपथ दिलाई।
+ There are no comments
Add yours