बैतूल। परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार जिले में परिवार नियोजन की सेवाओं एवं गर्भ निरोधक साधनों की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन परिवार विकास का क्रियान्वयन किया गया है। मिशन परिवार विकास के अंतर्गत 5 गतिविधियों को चुना गया है, जिसमें सेवा प्रदायगी को सुनिश्चित करना, सेवा के विस्तार के लिये मानव संसाधन की क्षमता में प्रशिक्षण द्वारा वृद्धि करना, गर्भ निरोधक साधनों की मांग वितरण एवं मॉनिटरिंग, परिवार नियोजन के साधनों के उपयोग के लिये सुगम वातावरण का निर्माण करना एवं मिशन परिवार विकास के अंतर्गत सेवाओं एवं प्रोत्साहन योजना को प्रसारित करना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी ने बताया कि परिवार नियोजन की सेवाओं के प्रति जागरूकता एवं स्वीकार्यता बढ़ाने हेतु मिशन परिवार विकास पखवाड़ा 11 जनवरी से 24 जनवरी 2022 तक मनाया जाएगा, जिससे कि जनसमुदाय में परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के संबंध में जागरूकता लाई जा सके।
मिशन परिवार विकास पखवाड़ा 11 जनवरी से 24 जनवरी तक
+ There are no comments
Add yours