महिला हिंसा एवं महिला सम्मान अभियान की हुई शुरुआत

Estimated read time 0 min read

सारनी। चाइल्डलाइन प्रदीपन बैतूल  ने महिला हिंसा एवं महिला सम्मान अभियान की शुरुआत की है। चाइल्ड लाइन डायरेक्टर श्रीमती रेखा गुजरे  एवं कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार ने ग्राम हीरावाड़ी ब्लाक घोड़ाडोगरी जिला बैतूल  के सरपंच श्रीमती  भगवंती बाई ,उपसरपंच हरिकेश चौरे एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति नरगीश मलैया के नेतृत्व में महिला हिंसा रोको, महिलाओं का सम्मान करो अभियान कि शुरुआत की। कार्यक्रम में सैकड़ाभर ग्रामीण महिला ,और किशोरियोंने भाग लिया। प्रदीपन की डायरेक्टर श्रीमती रेखा ने ग्रामीण महिलाओं को महिला हिंसा रोको पखवाडा के उद्देश की जानकारी देते हुए बताया वर्तमान में पूरे देश में  मानव तस्करी  दुष्कर्म बालिका छेड़छाड़,दुरव्यापार, कर दुष्कृत्टकिये जाते हैं जैसे बाहरी बिचौलिया आकर  बालिकाओं को काम  का नौकरी और शादी लालच,अधिक आमदनी ,पैसों का लालच देकर अपने साथ ले जाते है और बालिकाओं को दूसरे राज्यों में बेच दिया जाता है और जबरदस्ती ,दुष्कृत्य,यौन शौषण ,देह व्यापार,जोखिमपूर्ण और अमानवीय कृत्य गैर कानूनी  काम कराए जाते है, महिला घरेलू हिंसा अधिनियम 2005  और महिलाओ के साथ कार्यस्थल पर होने वाली यौनउत्पीडन निवारण  अधिनियम 2013 कि विस्तर जानकारी दी कार्यक्रम में उपस्थित उपसरपंच श्री हरिकेश चौरे और महिला  ने आश्वासन दिया कि किसी भी बच्चें , महिला के साथ हिंसा के खिलाप विरोध करेंगे ना किसी बच्चें या महिला  के साथ हिंसा नहीं होने देंगे।  बच्चों  ,महिलाओ के मदद के लिए बनने टोल फ्री नंबर जैसे पुलिस 100, चाइल्डलाईन1098,महिला हेल्प1090,1091,सी एम हेल्प लाइन 181 इत्यादि प्रमुख नंबरों की जानकारी दी गई। कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार द्वारा बाल विवाह अधिनियम 2006 के अंर्तगत अधिनियम 21 वर्ष से कम उम्र वाले लड़के एवम् 18 वर्ष से कम उम्र वाली बालिका बाल विवाह करना कानूनी अपराध है गांव में किसी भी बालक या बालिका बाल विवाह होने पर आप तत्काल पुलिस एवं 1098 पर कॉल करे, और कोविड19 की विस्तृत जानकारी दी गई। चाइल्ड लाइन प्रदीपन बैतूल से रविशंकर चवारे कमलेश तायवाडे राकेश घोडकी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours