भोपाल, इंदौर समेत MP के 43 जिलों से मानसून विदा

Estimated read time 1 min read
  • जबलपुर, रीवा-शहडोल संभाग के 8 जिलों से 2 दिन में विदाई; अभी गर्मी-ठंड वाला मौसम

भोपाल। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन-ग्वालियर समेत प्रदेश के 43 जिलों से मानसून विदा हो गया है। जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 8 जिलों से भी 2 दिन के भी विदाई हो जाएगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, इससे पहले गर्मी-गुलाबी ठंड वाला मौसम है। 15 अक्टूबर के बाद पचमढ़ी, मलांजखंड, नौगांव समेत कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर समेत 24 जिलों से मानसून की विदाई होने की घोषणा कर दी। इससे पहले दो बार में कुल 19 जिलों से मानसून लौट चुका है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 2-3 दिन में रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के अन्य हिस्सों से भी मानसून के जाने की संभावना है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 10 अक्टूबर से पहले पूरे प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट जाएगा।

इन जिलों से मानसून की विदाई

  • सबसे पहले मुरैना और श्योपुरकलां से मानसून की विदाई हुई।
  • इसके बाद इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, भिंड, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और धार जिलों से भी मानसून की विदाई हुई।
  • शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर जिलों से भी विदाई की घोषणा

अभी प्रदेश में ऐसा मौसम
अभी दिन में गर्मी और रात में गुलाबी ठंड वाला मौसम है। शुक्रवार को गुना-दमोह में पारा 37 डिग्री तक पहुंच गया। ग्वालियर में 36.8 डिग्री, भोपाल में 34.3 डिग्री, इंदौर में 33.4 डिग्री, जबलपुर में पारा 34.4 डिग्री रहा। खजुराहो में 36 डिग्री तापमान रहा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours