- ब्यावरा उपचुनाव में भाजयुमो की युवा स्वाभिमान यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के साथ युवाओ में भरेंगे जोश
घोड़ाडोंगरी। मध्यप्रदेश में हो रहे 28 विधानसभा के उपचुनाव का प्रसार प्रचार पूरे जोर शोर से चालू है भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश भी पूरे मध्यप्रदेश के 28 जगह हो रहे उपचुनाव में मैदान में डट कर भाजपा प्रत्याशीयो को जिताने के लिए युवा स्वाभिमान यात्रा पूरे विधानसभा में निकाल कर युवाओ में जोश भरने का काम कर रही है इसी कड़ी में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे समस्त विधानसभा में युवाओ को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे है भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक उइके अब भाजयुमो मध्यप्रदेश की तरफ से राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा में युवा स्वाभिमान यात्रा की जिम्मेदारी सम्हालने राजगढ़ जिले में डेरा डाल चुके है। जहाँ 29 अक्टूम्बर को युवा स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया गया है जहाँ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष युवा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे |
+ There are no comments
Add yours