घोड़ाडोंगरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी कोरोना महामारी के इस महासंकट मे देश ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व को एकजुट रख मार्गदर्शन दे रहे है। उनके साहसिक निर्णयों कि वजह से ही यह बिमारी हमारे देश मे अभी तक ज्यादा नुकसान नहीं कर पाई। इसी क्रम मे भाजयुमो द्वारा प्रधानमंत्री मा.श्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.श्री जे.पी नड्डा जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री विष्णुदत्त शर्मा जी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के आह्वान पर 28 अप्रेल को मास्क लगाकर सेल्फी लेने का अभियान चलाया। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने बताया कि मास्क बहुत आवश्यक है तथा बहुत महत्वपूर्ण है , इस बात का आग्रह हमारे वरिष्ठ जनों ने लगातार किया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अभिलाष पांडेय जी ने दिनांक 28 अप्रैल प्रातः 11 बजे से मप्र के 56 संगठनात्मक जिलों में मास्क के महत्व और युवाओं के जनजागरण को लेकर सेल्फी विथ मास्क एवं विडियों विथ मास्क* अभियान का निर्णय किया गया था जो दिन भर चला। इस अभियान में पूरे प्रदेश के साथ साथ ग्रामीण अंचल ,घोड़ाडोंगरी ,चोपना,पाढर,भोरा, शाहपुर,चिचोली में अधिकतम गांवों मे इस अभियान को लेकर जनजागरण कर मास्क के महत्व से लोगों को अवगत कराया गया व इस महामारी के विरुद्ध लोगों को इस संघर्ष मे शामिल होने, और मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया महत्वपूर्ण अभियान के सन्दर्भ में प्रदेश मंत्री उइके ने बताया कि हम इस अभियान को पूर्णतः सोशल मीडिया पर चलाकर , इस विषय को लेकर टि्वटर ,फेस बुक,वाट्सप में चलाया गया जिससे लोगो मे ज्यादा से ज्यादा जागरुकता आये
भाजयुमो ने सेल्फी विथ मास्क- वीडियो विथ मास्क अभियान चलाया
+ There are no comments
Add yours