भाजपा ने 3 सेक्टरों पर मनाई अपने घरों में बाबा साहब की जयंती

Estimated read time 1 min read

सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी में बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती का कार्यक्रम सभी बूथों पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने निजी निवास पर छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन करने के साथ पुष्प अर्पित कर बाबा साहब की जयंती मनाई। वर्तमान समय में पूरा भारत वर्ष कोरोना महामारी से जूझ रहा है ऐसे अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर का जन्मदिन सभी कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन का पूर्ण से पालन करते हुए अपने अपने घरों में मनाया ।

वही भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले, पाथाखेड़ा मे अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल महामंत्री प्रकाश डेहरिया ने, शोभापुर में समीर मसीद और जगन्नाथ डेहरिया ने चुनिंदा कार्यकर्ताओं के निजी निवास पर बाबा साहेब की जयंती मनाई। इस अवसर पर 36 वार्ड के 83 बूथों पर सभी सफाई कामगार आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बूथ में निवास करने वाले कोरोना योद्धा कोई भी हो सभी के निजी निवास पर जाकर भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया। वही सारणी सेक्टर में भाजपा के वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा के नेतृत्व में राजकुमार नागले, नागेंद्र निगम, भीम बहादुर थापा, रेवाशंकर मगरदे, बंडू माकोड़े, राहुल कापसे, विनी राय, पाथाखेड़ा सेक्टर में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा के नेतृत्व में जीपी सिंह, रमेश पवार, प्रकाश डेहरिया, सविता डेहरिया, आशा डेहरिया, किशोर बरदे, शोभापुर  सेक्टर में भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह के नेतृत्व में समीर मसीद, जगन्नाथ डेहरिया, अशोक बारंगे, जगदीश पवार, प्रकाश शिवहरे सहित आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बाबा साहब अम्बेडकर जी की जयंती मनाई गई।

More From Author

+ There are no comments

Add yours