भाजपा अध्यक्ष ने निजी अस्पतालो द्वारा ज्यादा राशि लेने पर चिंता जाहिर करते हुए कलेक्टर को दिए सुझाव

Estimated read time 1 min read

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने जिले के कुछ निजी अस्पताल संचालको द्वारा मरीजो से ईलाज के लिए ज्यादा पैसे लेने की मिल रही षिकायतो पर चिंता जाहिर करते हुए कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस से चर्चा करते हुए सुझाव दिए है। श्री शुक्ला ने कहा कि जहां कुछ निजी अस्पताल अच्छा कार्य कर कोरोना की लडाई में सरकार – प्रषासन का साथ दे रहे है वहीं कुछ निजी अस्पताल इस आपदा में भी लाभ उठाने की कोषिष कर रहे है। श्री शुक्ला ने कहा कि महानगरो सहित अन्य शहरो की तरह ही बैतूल जिले में निजी अस्पतालो में कोविड 19 के ईलाज की दरे सार्वजनिक की जाए। जिसमें अस्पताल का बेड चार्ज ,डाक्टरो का विजिट चार्ज, मेडिसन चार्ज सहित अन्य चार्ज की दरे निर्धारित कर इसकी सूची अस्पताल में लगाई जाए। श्री शुक्ला ने सुझाव दिया कि प्रत्येक कोविड 19 के निजी अस्पताल हेतू अधिकारी ,कर्मचारियो की एक-एक टीम बनाई जाए। जो अस्पताल प्रबंधन, मरीज और प्रषासन के मध्य समन्वय का कार्य करें। इसके साथ ही निजी चिकित्सालयो द्वारा अधिक राषी ली जाने की षिकायते मिलते ही शासन द्वारा अधिकृत अधिकारी इसकी तत्काल जांच कर कार्यवाही करें। श्री शुक्ला ने निजी अस्पताल के संचालको से भी आग्रह किया है कि इस आपदा के समय मानव सेवा ही माधव सेवा की तरह काम करते हुए कोरोना महामारी से चल रही लडाई में सहयोग देवें।  

More From Author

+ There are no comments

Add yours