बैतूल सांसद डी.डी उइके ने लता मंगेशकर के जन्मदिन को जयंती मनाए जाने की मांग की, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को लिखा पत्र

Estimated read time 0 min read

बैतूल। सांसद डीडी उईके ने स्वर कोकिला प्रसिद्ध गायक लता मंगेशकर की जयंती मनाए जाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। जिले की साहित्यिक, सांस्कृतिक, संगीत एवं मजदूर हितेषी संस्थाओ ने इसके लिए पहल की है। इसके बाद सांसद दुर्गा दास उइके ने प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय कानून मंत्री, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखकर स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जन्मदिन को पूरे देश में लता जयंती के रूप में मनाने का अनुरोध किया है।

सांसद ने स्व मंगेशकर की जयंती के लिए 28 सितम्बर की तिथि घोषित करने की भी मांग की है। ज्ञात हो कि लता मंगेशकर के निधन के बाद से ही लता मंगेशकर के प्रशंसकों द्वारा स्वर कोकिला के सम्मान के लिए लता जयंती घोषित करने की मांग की जा रही है। साहित्यिक, सांस्कृतिक, संगीत एवं मजदूर हितेषी संस्थाओं द्वारा अपनी आवाज बुलंद करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से केंद्र सरकार को सामूहिक पत्र लिखकर लता जयंती मनाने का अनुरोध किया था। जिसमें प्रमुख रूप से शब्द संस्था, स्वरांजलि, प्रतिध्वनि, जन परिषद, जिला हिंदी साहित्य संस्था एवं रिटायर्ड कर्मचारी संगठन एचएमएस शामिल है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours