बिना मास्क के घूम रहे लोगो को, एबीवीपी ने बाटे फेस मास्क ओर दी हमेशा उपयोग करने की सलाह

Estimated read time 0 min read

आमल। कोरोना के बढ़ते प्रकोप ओर रोज नए कोरोना संक्रमण के केस आने से चिंता तो बढ़ गयी है। इससे बचने के लिए पीएम,सीएम,शासन प्रशासन ने कोरोना से बचने के लिए आम लोगो को अपने चेहरे पर फेस मास्क और 2 गज की दूरी के साथ अपने हाथों को सेनेटाइस करने की अपील की थी। परंतु आज भी लोगो द्वारा नियमो का पालन नही किया जा रहा है।इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग इस महामारी में कितने गंभीर है, आज आमला में शनिवार के साप्ताहिक बाजार में कई लोग बिना मास्क के घूम रहे थे ,पथ विक्रेताओं ने भी मास्क नही पहने हुए थे ना जाने कब कौन संक्रमित व्यक्ति कोरोना दे के चला जाये और बाजार में रायता फैल जाए।तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विभाग छात्रा प्रमुख मुक्ता ढोलेकर ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा बाजार में दूकान लगा रहे लोगो को मास्क बाटे ओर इसका उपयोग हमेसा करने की सलाह दी साथ ही नियमो का पालन करने का लोगो से आग्रह भी किया उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के केस  लगतार बढ़ रहे है।जिसे देख अपने आपका ध्यान रखना आवश्यक है, लापरवाही बरतने पर इस भयावाह बीमारी और विकराल रूप ले सकती है। आपको बता दे कि व्यापारी द्वारा बढ़ते संक्रम के रोकथाम के लिए प्रदेश में कई जगह स्वेक्षा से अपने प्रतिष्ठान भी बंद कर रहे है। ताकि कोरोना के बढ़ते ग्राफ को कम किया जा सके।इस अवसर पर छात्रा नेत्री विभाग छात्रा प्रमुख मुक्ता ढोलेकर, एबीवीपी के नगर मंत्री श्रेयांश वानखेड़े ,मोनिका मालवीय, शमा ठाकुर, संध्या ठाकरे, प्रियंका, सोनम चौकिकर  श्रेयश वानखेड़े उमेश मालवीय, अंकित राठौर, विकाश राठौर ,हेमन्त देशमुख, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours