सारनी। बुधवार को पुलिस विभाग सारनी द्वारा बगडोना रोड पर बिना मास्क एवं यातायात नियमों का पालन ना करते हुए बिना हेलमेट घूम रहे लोगों की चेकिंग अभियान चलाया गया उप निरीक्षक नीरज खरे ने बताया कि बिना हेलमेट घूम रहे लोगों पर पुलिस विभाग द्वारा चालानी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों से 2250 रूपए जुर्माना वसूल किया गया है। साथ ही समझाइश भी दी गई की संक्रमण व हादसों से बचने के लिए हेलमेट मास्क का उपयोग करें चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बिना मास्क एवं हेलमेट के बिना घूम रहे लोगों पर पुलिस ने की चलानी कार्रवाई
+ There are no comments
Add yours