प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत रबी मौसम वर्ष 2021-22 हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

Estimated read time 1 min read

बैतूल। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत रबी मौसम वर्ष 2021-22 के क्रियान्वयन हेतु म.प्र. राजपत्र दिनांक 25 अक्टूबर 2021 में पटवारी हल्का, तहसील एवं जिला स्तर पर बीमित की जाने वाली फसलों की अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना अनुसार ऋणी कृषकों के खाते में प्रीमियम नामे किये जाने तथा अऋणी कृषकों से आवेदन प्राप्त कर पंजीयन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 है।
उप संचालक कृषि श्री केपी भगत से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल जिले में पटवार हल्का स्तर पर गेहूं सिंचित एवं चना फसल अधिसूचित की गई है। जिसमें गेहूं सिंचित हेतु 1.5 प्रतिशत के लिए 600 रुपए एवं चना फसल के लिए 375 रुपए प्रति हेक्टेयर फसल बीमा राशि जमा की जाना है।
जिले के समस्त किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी बैंक शाखा, जिसमें केसीसी/बचत खाता क्रियान्वित है, में जाकर अथवा नजदीकी कियोस्क सेंटर में जाकर ऋणी/अऋणी रूप में रबी फसलों का फसल बीमा अवश्य कराएं ताकि फसल जोखिम का लाभ लिया जा सके।

More From Author

+ There are no comments

Add yours