प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया जी द्वारा पत्रकारों के हित में समय समय पर आवाज बुलंद की जाती है : रंजीत सिह

Estimated read time 1 min read
  • पत्रकारो को बांटे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संगठन के सदस्‍यता कार्ड

आमला। मध्‍यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्‍यक्ष रंजीत सिंह ने मंगलवार को आमला ब्‍लाक के पत्रकारो को सदस्‍यता कार्ड बांटे। इस अवसर पर उन्‍होनें कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश का बड़ा संगठन है। संगठन हमेशा पत्रकारो के हितो की रक्षा करता आया है। पत्रकारो और उनके परिजनों का यह एक विश्‍वसनीय संगठन है। संगठन के प्रदेश अध्‍यक्ष शलभ भदौरिया जी व्‍दारा समय-समय पर पत्रकारों के हितों के लिए आवाज बुलंद की जाती है। जिसका फायदा भी पत्रकारों को मिलता आया है। इस अवसर पर ब्‍लाक अध्‍यक्ष नितिन देशमुख ने कहा कि संगठन के सदस्‍य पत्रकारिता के माध्‍यम से समाज एवं जनहित के कार्य करते है। शासन-प्रशासन को अखबार के माध्‍यम से आईना दिखाकर उनकी समस्‍याओं से निजात दिलाते है। कहा कि संगठन भी उन्‍हें उनकी आवाज बुलंद करनें मे सहयोग करता आया है। इस अवसर पर ब्‍लाक के विभिन्‍न पत्रकारो को सदस्‍यता कार्ड बांटे गए। जिसमें बड़ी संख्‍या मे पत्रकारगण उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours