- रिलायंस इंडस्ट्री जामनगर द्वारा दिए वेंटीलेटर हास्पिटलो को सौंपे
बैतूल। जिले में बढ रहे कोरोना महामारी के बचाव हेतू जिले के जनप्रतिनिधियो सहित समाजसेवी आगे आ रहे है और संसाधनो की कमी को दूर करने का प्रयास कर रहे है। कोरोना संकट को इस कठिन परिस्थिती में जिले के पूर्व सांसद वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत खंडेलवाल के विषेष प्रयासो से जिले को एक बडी सौगात मिली है। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के व्यक्तिगत प्रयासो से रिलायंस इंडस्ट्री जामनगर (गुजरात) गु्रप पे्रसीडेंट धनराज नथवानी ने बैतूल जिले को पांच वेंटीलेटर उपलब्ध कराएं। इन वेंटीलेटरो की कीमत लगभग 25 से 30 लाख रू. बताई गई है। मैक्स कंपनी के ये वेंटीलेटर गुजरात से देर रात बैतूल पहुंचे। शनिवार को कलेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देष पर दो वेंटीलेटर जिला हास्पिटल, दो संजीवनी हास्पिटल और एक राठी हास्पिटल को अस्थाई तौर पर सौपंे गए। बैतूल गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने बताया कि वेंटीलेटर कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य विभाग की योजना अनुसार शासकीय एवं प्राईवेट हास्पिटल को कोरोना मरीजो के उपचार हेतू सौपंे गए है। वेंटीलेटर हेतू पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने रिलायंस इंडस्ट्री जामनगर (गुजरात) ग्रुप प्रेसीडेंट धनराज नथवानी से प्रभावषाली सम्मानित व्यक्ति के माध्यम से चर्चा की थी। श्री खंडेलवाल ने उन्हे जिले में कोरोना की स्थिती बताते हुए सहयोग का आग्रह किया था। जिसे स्वीकारते हुए धनराज नथवानी ने बैतूल जिले को पांच मैक्स कंपनी के वेंटीलेटर उपलब्ध कराए और भविष्य में भी सहयोग का आष्वासन दिया है। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने इस संकट के समय बैतूल जिले को इतनी बडी सहायता देने के लिए धनराज नथवानी को धन्यवाद दिया है। श्री खंडेलवाल ने बताया कि वेंटीलेटर निजी नर्सिग होम को अस्थाई तौर पर प्रषासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए है। कोरोना संकट के समाप्त होने के पश्चात इन वेंटीलेटरो को जिला चिकित्सालय को सौप दिया जाएगा। श्री खंडेलवाल ने आग्रह किया है कि इन वेंटीलेटरो का उपयोग गरीब मरीजो को प्राथमिक आधार पर निषुल्क उपलब्ध कराए जाएगें। यदि सक्षम व्यक्ति से कोई राषी ली जाती है तो निजी नर्सिग होम संचालक उसे रेडक्रास समिति में जमा कराएगें। पूर्व सांसद श्री खंडेलवाल ने कहा कि जिले में व्याप्त संसाधन की कमी को दूर करने के लिए और भी दानदाताओ से बात कर सहायता ली जाएगी।
भाजपा ने माना आभार
कोरोना संकट के बचाव हेतू जिले को पांच वेंटीलेटर प्रदान करने पर रिलायंस इंडस्ट्री जामनगर गुजरात के ग्रुप प्रेसीडेंट धनराज नथवानी का सांसद दुर्गादास उइके, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने आभार व्यक्त किया है। उन्होने इस कार्य हेतू विषेष प्रयास करने वाले पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल का भी आभार व्यक्त किया है।
+ There are no comments
Add yours