- विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाने की दी समझाइए
सारनी। पुलिस की महिला ऊर्जा डेक्स ने सारनी,पाथाखेड़ा, शोभापुर,बगडोना के अंतर्गत संचालित होने वाले कोचिंग सेंटरों पर पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर संबंधित अपराधों की जानकारी देने का कार्य कर रही है। होशंगाबाद रेंज के आईजी दीपिका सूरी,बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, सारनी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान,सारनी थाना प्रभारी आदित्य सेन के मार्गदर्शन मे ऊर्जा डेस्क प्रभारी अलका राय,प्रधान आरक्षक पूनम तिवारी,रंजना सिह के माध्यम से कोचिंग सेंटरों में पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर संबंधित अपराधों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही इन्हें यह भी हिदायत दी जा रही है कि वर्तमान परिवेश में उनका पूरा नेटवर्क पढ़ाई में होना चाहिए।विद्यार्थी यदि पढ़ाई का काम छोड़कर सोशल मीडिया पर ध्यान देगा तो पढ़ाई प्रभावित होगी साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के जरिए युतियो और बालक बहुत जल्दी बरगल आते हैं और बरगलाने के बाद ही यह अपराध की दुनिया के अलावा अप्रिय घटना का शिकार भी होते हैं ऐसी स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों को अच्छे और बुरे की पहचान करनी चाहिए सोशल मीडिया से ज्यादा जान पहचान नहीं करनी चाहिए। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 से 31 अक्टूबर तक पुलिस झंडा दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया जा रहा है। कोचिंग सेंटर पर पुलिस के द्वारा पहुंचकर अच्छे और बुरे से संबंधित जानकारी बताए जाने पर विद्यार्थी भी इसे सुरुचि पूर्वक ग्रहण करने के बाद इसकी अच्छाई और बुराई को अपने अभिभावकों को बताने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
+ There are no comments
Add yours