बैतूल। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद सोमवार को जिले के पाथाखेड़ा एवं सारनी पहुंचे। पाथाखेड़ा पाथाखेड़ा चौकी पहुंचकर चौकी का औचक निरीक्षण किया। उसके बाद बाबा मठारदेव मेला प्रांगण पहुंचकर सीसीटीवी निगरानी तथा मठारदेव मेला के आयोजन की तैयारियों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान मेला स्थल पर आवश्यक सुरक्षा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने कहा कि मेला स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित इंतजाम किए जाएं। किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था न हो। इसके अलावा मेला स्थल पर चिकित्सा,फायर ब्रिगेड एवं अन्य सुरक्षा इंतजाम का पुख्ता प्रबंध किया जाये। वहीं पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान एसडीओपी अभयराम चौधरी,थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान एवं चौकी प्रभारी राकेश सरयाम मुख्य रूप से मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने सारनी पहुंचकर मठारदेव मेले की तैयारियों का लिया जायजा
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours