पाथाखेड़ा कब्रिस्तान में किया पौधा रोपण

Estimated read time 1 min read

सारनी। मुस्लिम समाज एवं अंजुमन कमेटी ने पाथाखेड़ा कब्रिस्तान में पौधरोपण किया। इस मौके पर चौकी प्रभारी राकेश सरेआम एवं वन विभाग ने पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होकर पौधरोपण किया। जामा मस्जिद पाथाखेड़ा के सेक्रेटरी मोहम्मद सगीर कुरैशी एवं सदर मोहम्मद शमीम अंसारी ने बताया कि कब्रिस्तान में नगर पालिका परिषद सारणी के सहयोग से 105 गड्ढे बनाए गए थे। रविवार को पाथा खेड़ा चौकी प्रभारी श्री राकेश सरियाम और सारणी परिक्षेत्र के वन मंडल अधिकारी के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया।

कब्रिस्तान में समाज के लोगों ने अपने मरहूमीन की याद में अलग-अलग किस्म के पौधे लगाएं। जिसमें गुलमोहर, नीम ,कटहल ,आंवला ,अशोका ट्री  के फलदार और छायादार पौधे लगाएं।अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी मोहम्मद सगीर कुरैशी ने कहा कि पौधरोपण करने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा । कब्रिस्तान का वातावरण खुशनुमा रहेगा और ऑक्सीजन की उपलब्धता बनी रहेगी ।वृक्षारोपण में सहयोग के लिए अंजुमन कमेटी ने विकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र के पर्यावरण अधिकारी जिगर देसाई का आभार व्यक्त किया ।जिनके सौजन्य से अंजुमन कमेटी को 101 पौधे प्राप्त हुए। पौधरोपण में अब्दुल कुददुस, मोहम्मद शमसुद्दीन,राजा,शमसुद्दीन बाबा, मोहम्मद मुख्तार,चौकी प्रभारी राकेश सरियाम, श्री सुभाष आदि का सहयोग सराहनीय रहा ।इस अवसर पर पाथाखेड़ा कब्रिस्तान में पूरे समय हाफिज रहमत अली  मौजूद रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours