
सारनी। पाटाखेड़ा में पत्थरबाजी से लोग परेशान हैं। यहां के पार्षद नेहरू बेले ने बताया घरों में पीछे की ओर से बड़े साइज के पत्थर छतों पर आ रहे हैं। इससे छतों की शीटें टूट गई हैं। यहां रहने वाले बलदेव बेले ने बताया उनके घर में शीट पर 18 से ज्यादा स्थानों पर बड़े बड़े छेद हुए हैं। कई पत्थर घरों में आ गए हैं। शनिवार रात को ही बड़ा सा पत्थर उनके घर के भीतर किचन में फ्रिज के ऊपर आकर गिर गया। इससे फ्रिज का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इधर रहने वाले रेखा काकोड़िया, शंकर अड़लक, लक्ष्मण समेत अन्य लोगों ने बताया लोग रात-रात भर रतजगा कर पत्थर फेंकने वाले को ढूंढ रहे हैं। उन्होंने बताया मोहल्ले के लोगों को एक व्यक्ति पर संदेह है। डायल-100 को बुलवाकर इसकी जानकारी दी गई, लेकिन फायदा नहीं मिला। इसके अलावा पुलिस के सामने भी पथराव जारी था।
+ There are no comments
Add yours