पत्रकारों ने जरुरतमंदों को किया मास्क वितरित

Estimated read time 1 min read

सारनी। कोरोना वायरस (कोविड-19) जैसी महामारी से बचाव हेतु आमजन को इस 21 दिवसीय लॉक डाउन में मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने की सलाह स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी हैं। जिसमें की कई ऐसे जरूरतमंद परिवार है जो आर्थिक रुप से कमजोर है उन्हें लगातार सामाजिक संगठन सहायता करने हेतु आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में सारनी क्षेत्र के पत्रकारों ने गुरुवार को 500 मास्क जरूरतमंद परिवार को वितरित किया। इस दौरान सभी पत्रकारों ने वार्ड क्रमांक 2 कांजी हाउस के पीछे निवास करने वाले झुग्गी झोपडी में निवास करने वाले परिवार को, शॉपिंग सेंटर सारनी से बिना मास्क गुजरने वाले यात्रियों को, नपा सारनी में नपाध्यक्ष एवं अन्य नपाकर्मियो को मास्क वितरित किये गये। इसके साथ ही सभी को सलाह दी गई कि वे 21 दिवसीय लॉक डाउन के दौरान अपना अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देवें और अगर उन्हें किसी भी तरह की कोई भी तकलीफ होती है तो वह तत्काल इस संबंध में सरकारी चिकित्सालय में दिखावे ना कि घर पर भी उपचार करें। पुलिस प्रशासन की अपील का पालन करें। वही पत्रकारों के माध्यम से शुक्रवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों एवं सारनी नगरीय निकाय के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मास्क वितरित किये जायेंगे। मास्क वितरण पश्चात वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर पवार ने कहा कि सारनी, पाथाखेड़ा क्षेत्र के पत्रकरो की यह पहल बहुत काफी सराहनीय हैं हमें कवरेज के साथ-साथ ऐसे सामाजिक हित वाले कार्य भी करना चाहिए। पत्रकार रंजीत सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र में कई ऐसे परिवार है जो कि आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्हें सामाजिक संगठनों के माध्यम से सहायता तो मिल ही रही है, परंतु कई लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं जिसके कारण कोरोना वायरस जैसी महामारी से वे संक्रमित हो सकते हैं इसलिए हमारे माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को मास्क वितरित किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ रामकिशोर पवार, अब्दुल रहमान खान, रंजीत सिंह, नन्हे चंद्रवंशी, अक्षय जोशी, कालीदास चौरासे, भीम बहादुर थापा, संजीव डोंगरे, छविनाथ भारद्वाज, कुबेर डोंगरे, शंकर साहू सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours