- अपार जनसमूह ने दी अंतिम विदाई, हजारों आखें थी नम

बैतूल। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी बैतूल जिले के सर्वप्रिय नेता, समाजसेवी, सबके दुख-सुख में शामिल होने वाले, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी विनोद डागा शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अपार जनसमूह ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे डागा हाउस से उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई। घर से उनके पार्थिक शरीर को उनके छोटे भाई पारस हम्मू डागा, भतीजे श्रेयांस डागा, पुत्र नीरज डागा, निलय डागा, कौशिक डागा, वरूण डागा सहित अन्य परिजनों ने कंधा देकर अंतिम विदाई दी। इस अंतिम यात्रा मेंं बड़ी संख्या में कांग्रेस के प्रदेश स्तर के बड़े नेता, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उनके शुभचिंतक, परिजन,समर्थक एवं राजनेता शामिल हुए। यात्रा में नारा गूंज रहा था जब तक सूरज-चांद रहेगा विनोद भैय्या आपका नाम रहेगा।
उनको अंतिम श्रद्धांजलि देने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, पूर्व प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष अरूण यादव, सांसद डीडी उइके, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश सिंह, बैतूल पूर्व कलेक्टर अरूण भट्ट, पांढुर्णा विधायक निलेश उइके, सौंसर विधायक विजय चौरे, पूर्व विधायक अजयचौरे, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सविता दीवान, राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक हेमंत कटारे, अशोक सिंह, ब्रजकिशोर शर्मा भिंड, होशंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कपिल फ ौजदार, बैतूल जिले के विधायकगण सुखदेव पांसे, धरमू सिंह, ब्रम्हा भलावी, योगेश पंडाग्रे, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष बबला शुक्ला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फ ाटे, अलकेश आर्य, डॉ. राजेन्द्र देशमुख, अशोक दीक्षित, अबिजर हुसैन, प्रमोद अग्रवाल, रंजीत शिवहरे, डॉ. जीडी राठी, बलराम कुम्भारे, राजकुमार बोथरा सहित हजारों की संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए। शुक्रवार सुबह कलेक्टर राकेश सिंह, एसपी सिमाला प्रसाद, एएसपी श्रीमती श्रद्धा जोशी, जिपं सीईओ एमएल त्यागी, एसडीएम सीएल चनाप सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने निलय डागा के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
श्रधान्जली 15 को
स्व. विनोद डागा का उठावना 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे जैन दादावाड़ी में रखा गया है। इसके पश्चात् 2.30 बजे शोक सभा रखी गई है। दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं मप्र प्रभारी रहे मोहन प्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष एवं विधायक जित्तू पटवारी सहित कांग्रेस के देश-प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं, विधायकों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों ने भी स्व.
विनोद डागा के देहावसान पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
+ There are no comments
Add yours