निधि संग्रह अभियान में प्रण प्राण से जुटे – बबला शुक्ला

Estimated read time 0 min read
  • बडोरा मंडल की बैठक में बोले जिलाध्यक्ष

बैतूल। भाजपा द्वारा 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथी पर मनाये जाने वाले समर्पण दिवस की तैयारी को लेकर बडोरा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में पूर्व प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की उपस्थिती में संपन्न हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष नीतू पटेल, मंडल प्रभारी हेमंत शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेष फाटे, सहयोग निधि मंडल प्रभारी महेष्वर सिंह चंदेल विषेष रूप से उपस्थित थे। पार्टी के पूर्व प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आजीवन सहयोग निधि संग्रह से पार्टी की गतिविधियां संचालित होती है। इसीलिए इस कार्य को प्राथमिकता पर करना चाहिए। उन्होने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओ से चर्चा की। पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि हर वर्ष 11 फरवरी को हमारे प्रेरणास्त्रोत पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथी पर समर्पण निधि का संग्रहण किया जाता है। जिसे हमारे प्रदेष से ही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुषाभाउ ठाकरे द्वारा शुरू किया गया था। श्री शुक्ला ने कहा कि इस वर्ष बैतूल जिले का लक्ष्य बहुत बडा है। इसीलिए कार्यकर्ता प्रण प्राण से इस अभियान में जुटे और सफल बनाएं। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री डा.कैलाष सोनी ने एवं आभार मंड कोषाध्यक्ष नवनीत मेहतो ने व्यक्त किया। बैठक में केसरी लिल्लौरे, इंद्रपाल पुण्डे, भोला खंडेलवाल, रामेष्वर भारती, रामेष्वर रावत, जितेन्द्र सिंह चंदेल, षिवपाल गोचरे, भगवानसिंह तोमर, मनीराम धुर्वे, राजकुमार गाडरे, श्यामसिंह राजपुत, कमलेष रावत, षिवचरण ,राजेष पंडोले, अनिल रघुवंषी, प्रेमकांत वर्मा, प्रवीण पंवार, शेरसिंह रघुवंषी, दिलीप कोडले, देवेन्द्र पाठा, सुदामा पाटनकर, एकनाथ नरवरे, राजेन्द्र हारोडे, साहबलाल कोकाटे, मनोहर लिल्लौरे, रामेष्वर भगत, राजू हजारे, टंटी विष्वकर्मा, षिवचरण उइके, मुकुल परसैया, डा.कोसे, सुरेष साहू, योगेन्द्र देषमुख, गणेष कोडले सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थीत थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours