नए श्रम कानून के लाभ को जन जन तक पहुंचाने हेतू भाजपा कार्यालय मे बैठक

Estimated read time 1 min read
  • नए श्रम कानून से भारत में असंगठित मजदूरों की तकदीर बदलेगी – रंजीत सिंह

सारनी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी में भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित श्रम कानून के लाभ को जन जन तक पहुंचाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भाजपा कार्यालय में सारणी सेक्टर के सभी बूथ अध्यक्ष, वार्ड पार्षद, वार्ड अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिले के मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, प्रशिक्षण वर्ग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह,महामंत्री अनिल बत्रा, किशोर बर्दे नगर पालिका के उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर बर्दे पंजाब राव बारस्कर के आतिथ्य में सारणी मंडल में कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिले के मंत्री रंजीत सिंह ने कहा नए श्रम कानून से भारत में असंगठित मजदूरों की तकदीर बदलेगी मोदी जी ने 50 करोड़ से अधिक संगठित एवं असंगठित कामगारों को न्यूनतम मजदूरी सामाजिक सुरक्षा स्वास्थ और रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इस कानून को संसद में लाया। पूरी भारतीय जनता पार्टी के छोटे से छोटे  कार्यकर्ता से लेकर संपूर्ण मंडल सारणी हृदय के अंतिम गहराइयों से मोदी जी का धन्यवाद अदा करती है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने श्रम कानून को लेकर जन जागरण कार्यक्रम में तीनों सेक्टर में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच में रखी बुधवार को शोभापुर, गुरुवार को पाधाखेड़ा एवं सोमवार को बागडोना में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संगठित एवं असंगठित मजदूरों के बीच जाकर प्रचार प्रसार के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। इस अवसर पर कमलेश सिंह ने कहा कि भारत की संसद द्वारा पारित नए श्रम कानून में 32 पुराने श्रम कानूनों को संकलन कर 4 कानूनों में पारित किया गया प्रवासी मजदूरों पर पहली बार ध्यानाकर्षण कर ग्रह यात्रा की यात्रा भत्ता देने का प्रावधान दिया गया। प्रत्येक श्रमिकों को न्यूनतम वेतनमान देने की बात कही गई उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने देश में व्यापक धर्म सुधार के लिए नया श्रम कानून लाने का कदम बढ़ाया जो बहुत ही सराहनीय कार्य है ।इस कार्यक्रम में किशोर महोबे ने सभी कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन किशोर बर्दे ने किया। इस अवसर पर पार्षद रेवा शंकर मगरदे, राजकुमार नागले, नागेन्द्र  निगम, शिबू सिंह, मुकेश यादव, विनय मदने,  रमेश हारोड़े, जसवंत परतें, मलेश रनित,  मारुति पान्से, विनी राय, प्रवीण सोनी, पप्पू यादव, सन्तोस रक्सले, मनीष धोटे,  नत्थू, राजू साहू, नदीम हैदर, योगेश बर्डे,प्रविण कनाटे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours