दोनो विधायक दुरस्त करवाए बैतूल- आमला- सड़क

Estimated read time 1 min read
  • बैतूल मोरखा सड़क का दो जगहों पर निर्माण अधूरा, यात्री परेशान

आमला। हजारों लोग रोजाना जिला मुख्यालय बैतूल आवाजाही करते है वही बैतूल से कई विभागों सहित प्राइवेट सेक्टरों के कर्मचारी आमला या ग्रामीण इलाकों में आना जाना करते है ।सुविधा और समय की बचत के हिसाब से आमला हसलपुर मोरडोंगरी ठानी लाखापुर ,बरसाली सड़क मार्ग उचित है लेकिन अधूरा मार्ग होने के कारण लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ती है ।पिछले डेढ़ वर्षो से शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी राजेन्द्र उपाध्याय शासकीय कार्यालयों सहित बैतूल आमला विधायक से इस सड़क को सुचारू रूप से निर्माण या मरम्मत की मांग कर ध्यानाकर्षन करने में लगे है लेकिन अब तक सड़क में जिन जगहों पर निर्माण अधूरा है वहां कोई भराब या मरम्मत कार्य नही किया गया है।वही श्री उपाधयाय का कहना है की दोनो विधायक चाहे तो सड़क दुरस्त हो सकती है और वर्षो से वे दोनों विधायको से मांग भी कर रहे है।

अधिवक्ता पंडित राजेन्द्र उपाधयाय ने बताया  आमला हसलपुर होकर बैतूल जाने वाले मार्ग पर रोड पर पानी भरे होने एवं दो स्थान पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से ट्रैफिक की बहुत समस्या है माननीय विधायक बेतूल एवं विधायक आमला से निवेदन  किया इस समस्या का शीघ्र अति शीघ्र निदान या कोई कार्यवाही करें मैंने कल माननीय विधायक  से अनुरोध किया था उन्होंने यही कहा की जल्द ही समस्या का निदान होगा ।पंखा हाईवे से बैतूल जाने पर आने जाने का ₹145 अतिरिक्त टोल टैक्स देना पड़ता है राजनीतिक पार्टी के जो माननीय नेतागण है वह इन समस्याओं को क्यों नहीं उठाते यह समझ से परे है विगत दो-तीन वर्षों से यह समस्या है । बैतूल विधायक माननीय श्री निलय डागा जी से बातचीत हुई उन्होंने मुझे समस्या का मूल कारण बताया और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि वह प्रशासन से  समस्या का निदान  हेतु निर्देश देने की सिर्फ बात कह दी  माननीय आमला विधायक  योगेश कुमार पंडाग्रे  माननीय बैतूल विधायक के सहयोग से यदि काम हो जाता है तो बहुत अच्छा होगा हम सभी अमला वासियों को भी इस ओर सचेत होना चाहिए जनप्रतिनिधि काम करने को तैयार है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours