सारनी। देश की जनता ने एक साथ घरो की बिजली गुल करके दीये जलाकर देश को कोरोना की लडाई में एकजुटता का संदेश दिया है। उपरोक्त उदगार सारनी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने अपने घर के सामने दिये जलाकर व्यक्त किए है। सारनी थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि लॉक डाउन का पालन करते हुए लोगो ने अपने घरों के सामने दीए, मोबाइल की टार्च जलाकर एकजुटता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन 14 अप्रेल तक जारी है। घरो पर ही रहकर इस बीमारी से बच सकते है। पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार लॉकडाउन का पालन करने के लिए मेहनत कर रहा है। सारनी थाना के अंतर्गत आने वाले सारनी, पाथाखेड़ा, बगडोना, घोड़ाडोंगरी एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी जनता पूरी तरह सहयोग कर रही है। सारनी थाना प्रभारी ने जिले के बाहर से आने वाले लोगो की जानकारी स्वास्थ्य एवं पुलिस प्रशासन से साझा करके सहयोग जरूरी है। जानकारी छिपाने वालो पर कार्यवाही की जायेगी। पुलिस प्रशासन ने बेवजह घरों से निकलने वाले लोगो पर कार्यवाही की जा रही है।
दीये जलाकर देश को एकजुट होने का थाना प्रभारी ने दिया संदेश
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours