बैतूल। जिले में कोरोना के मरीज रोजाना बड़ी संख्या में मिलने लगे है। जिससे जिले के हालात बिगड़ते जा रहे है। रविवार को फिर 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। सीएमएचओ डॉ प्रदीप धाकड़ ने बताया कि रविवार को आदर्श धनोरा भीमपुर निवासी 20 वर्षीय युवती,बूचाखेड़ा भीमपुर निवासी 26 वर्षीय युवती, बूचाखेड़ा भीमपुर निवासी 23 वर्षीय युवती (तीनों बेंगलौर से लौटे ), अंधारिया आमला निवासी 35 वर्षीय पुरुष, तोरणवाड़ा आमला निवासी 32 वर्षीय पुरुष (गुजरात से लौटा),वार्ड नंबर 13 श्रीराम वार्ड आठनेर निवासी 55 वर्षीय पुरुष , 30 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरुष (तीनों पॉजिटिव के प्राथमिक संपर्क), महेन्द्रवाड़ी घोड़ाडोंगरी निवासी 23 वर्षीय युवती, बालाजी रेसिडेंसी बैतूल निवासी 64 वर्षीय पुरुष, गढ़ाघाट रोड बैतूल निवासी 28 वर्षीय युवक, टिकारी बैतूल निवासी 62 वर्षीय पुरुष (पॉजिटिव का प्राथमिक संपर्क ), टैगोर वार्ड बैतूल निवासी 38 वर्षीय पुरुष (पॉजिटिव का प्राथमिक संपर्क) ,तिलक वार्ड बैतूल निवासी 22 वर्षीय युवक (पॉजिटिव का प्राथमिक संपर्क) , बादलपुर बैतूल निवासी 31 वर्षीय युवक (पॉजिटिव का प्राथमिक संपर्क)।कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अब जिले में कोरोना मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 370 पर पहुँच गई है। कुल ऐक्टिव केश 91 है।
जिले में रविवार को मिले 15 नए कोरोना संक्रमित
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours