सारनी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सीएम एवं डीजीपी से बैतूल जिले में पत्रकारों पर दर्ज हो रहे फर्जी प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। संघ के संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान ने जिले में पत्रकारों पर आए दिन फर्जी मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। पत्रकार जनता की आवाज को शासन एवं जिला प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम होता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार पर आए दिन फर्जी प्रकरण दर्ज हो रहे हैं। जबकि पत्रकार पर प्रकरण दर्ज करने से पहले डीआईजी से जांच होना चाहिए। श्री खान ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह एवं संघ के वरिष्ठ सदस्य प्रमोद गुप्ता पर डीआईजी स्तर के अधिकारी से जांच कराए बगैर प्रकरण दर्ज किया है। गोरतलब है कि पाथाखेड़ा में बीसी के कारोबार में जुड़े खवसे नाम के युवक ने आत्महत्या करने के मामले में बीसी कारोबार चलाने वाले माफियो के खिलाफ समाचारों का प्रसारण किया था। पाथाखेड़ा पुलिस ने बीसी के अवैध कारोबार में जुड़े लोगों पर कारवाही भी की है। जिससे बीसी कारोबार से जुड़े लोगों मे हड़कंप मच गया था। विगत दिनों बीसी कारोबार से जुड़े रविन्द्र देशमुख ने अवैध रूप से रखी पिस्टल से गोली कनपटी पर मार कर आत्महत्या की है। इस मामले में पत्रकारों के खिलाफ फर्जी प्रकरण दर्ज किया है। पत्रकारों पर फर्जी प्रकरण दर्ज करने की कड़ी निंदा करता हैं। श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सीएम एवं डीजीपी से पत्रकारो पर दर्ज प्रकरण तत्काल वापस लेने एवं संपूर्ण मामले की सीआईडी जांच की है। उक्त मामले मे पुलिस ने बताया की अवैध पिस्टल मामले को लेकर करीबियों से भी शीघ्र पूछताछ की जावेगी।
जिले में पत्रकारों पर दर्ज हो रहे फर्जी प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की जाए – संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रेहमान
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours