बैतूल। सांसद दुर्गादास उइके के नेतृत्व में विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, भाजपा प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार 22 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान सहित कई मंत्रियो से मुलाकात कर जिले के विकास सहित कानून व्यवस्था, खाद की कमी, सारनी पाॅवर प्लांट आदि विषयो पर चर्चा की। मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में भाजपा सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, पूर्व सांसद एवं प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिले में प्रषासनिक फेरबदल के लिए उनको धन्यवाद दिया और कुछ और आवष्यक फेरबदल पर चर्चा की। इसके अलावा जिले में खाद की कमी की बात बताते हुए भाजपा नेताओ ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष बोनी का रकबा बढने से खाद की मांग बडी है। जिसके कारण पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नही हो रही है। सभी ने मुख्यमंत्री से खाद की अतिरिक्त रैक की मांग की है। पार्टी नेताओ ने कहा कि विघुत विभाग द्वारा की जा रही वसूली को लेकर षिकायते मिल रही है। उन्होने विभाग द्वारा की जा रही वसूली पर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई और सुझाव दिया कि बडे बकायादार की संख्या कम ही है ऐसे में आम उपभोक्ता से जबरदस्ती वसूली न की जाए। चर्चा के दौरान विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने उनके विधानसभा क्षेत्र सारनी में पाॅवर प्लांट पर चर्चा कर मुख्यमंत्री से जल्दी शुरू करने का अनुरोध किया। सांसद, विधायक और पूर्व सांसद को मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने सभी मांगो पर सहानूभूति पूर्वक विचार कर निराकरण का आष्वासन दिया है। भोपाल प्रवास के दौरान सांसद डीडी उइके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, कृषि मंत्री कमल पटेल, उच्च षिक्षा मंत्री डा.मोहन यादव, स्कूल षिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ,चिकित्सा षिक्षा मंत्री विष्वास सारंग ,स्वास्थ मंत्री प्रभुराम चैधरी ,उर्जा मंत्री प्रùुन सिंह तोमर एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्रसिंह सिसोदिया से भी मुलाकात कर विभागीय योजनाओ पर चर्चा की।
जिले की समस्याओ को लेकर सीएम सहित मंत्रियो से मिले सांसद, विधायक, पूर्व सांसद
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours