बैतूल। जिला अस्पताल की सीढ़ियों पर प्रसूता द्वारा बच्चे को जन्म देने और स्वास्थ्य अमले की लापरवाही मामले की जानकारी लगने के बाद बैतूल विधायक निलय डागा जिला अस्पताल पहुँचे और महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान विधायक डागा ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थायें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विधायक निलय डागा ने भाजपा जनप्रतिनिधियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने जिला अस्पताल की चरमराई व्यवस्थाओं को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधि अपने निजी अस्पताल को लाभ पहुंचाने के लिए जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को भाजपा द्वारा जानबूझकर चरमराई जा रही हैं।व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए हमारे जिले की जनता की जान को जोखिम में डाला जा रहा है, हमारी जब सरकार थी तब जिला अस्पताल में 9 डॉक्टर बाहर से लेकर आये थे।उधर विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र में 37 करोड़ की लागत से नवीन जिला अस्पताल भवन बनवाया है जिसका लोकार्पण कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने किया है। उन्होंने कहा कि विधायक योगेश पांडग्रे का अस्पताल पहले से ही है, जबकि वे पहली बार ही विधायक बने हैं। उन्होंने महिला के प्रसव मामले में स्वास्थ्य अमले की लापरवाही मानी। गौरतलब है कि बोड़ी गांव की वृद्धा मुन्नी बाई प्रसव पीड़ा से तड़पती अपनी बेटी को लेकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुची थी। यहां एम्बुलेंस चालक ने प्रसूता को गेट पर ही उतार दिया और साथ आई वृद्धा को पर्ची बनवाने ट्रामा सेंटर से कुछ दूर मुख्य अस्पताल भेज दिया। इस बीच एम्बुलेंस वापस हो गयी और प्रसूता अकेले ही गेट पर आधा घंटे तक तड़पते रही। यहां तक कि वह खून से लथपथ हो गयी और उसकी प्रसूति गेट पर ही हो गई। इसे देखकर वहाँ मौजूद युवक व्हील चेयर ले आये लेकिन महिला की हालत इतनी गंभीर थी कि वे भी उसे उठाने या अंदर ले जाने की हिम्मत नही जुटा सके। आखिर हल्ला मचने के बाद लेबर रूम से आई स्टाफ ने उसे अंदर ले जाकर भर्ती किया।वहीं मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए सीएमएचओ प्रदीप धाकड़ ने लापरवाही बरतने वाले अस्पताल गार्ड को हटाने और जननी वाहन ड्राइवर को हटाने की कार्यवाही करने की बात कही।
जिला अस्पताल प्रसूति मामला: विधायक डागा ने भाजपा जनप्रतिनिधि पर लगाए गंभीर आरोप, भाजपा जिलाअध्यक्ष ने किया पलटवार
+ There are no comments
Add yours