जनकल्याणकारी योजना शिविर कल पाथाखेड़ा व 16 को शोभापुर में

सारनी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर आम नागरिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया इसके तहत पाथाखेड़ा के वार्ड 19 स्थित उप क्षेत्रीय नगर पालिका कार्यालय में शिविर का आयोजन सोमवार 15 जून को प्रातः 10.30 बजे से किया गया है। इसमें वार्ड 14 से वार्ड 29 तक के हितग्राही शामिल हो सकते हैं। इसी तरह शोभापुर के जैरी चौक पर उक्त शिविर मंगलवार 16 जून को आयोजित किया जाएगा। इसमें वार्ड 30 से 36 तक के हितग्राही शामिल हो सकते हैं। शुक्रवार को सारनी के शिवाजी प्रांगण में आयोजित शिविर में कुल 108 आवेदन आये इनमें से 47 का मौके पर निराकरण किया गया। शेष का निराकरण किया जा रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours