शाहपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई शाहपुर ने छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी का विरोध करते हुए अनुविभागीय अधिकारी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रोहित वर्मा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ता रोहित वर्मा ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय को शिक्षा सत्र 2019/20 छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय में शामिल किया गया है। इससे पूर्व बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के अधीन था विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आपका ध्यानाकर्षण इन बिंदुओं पर करना चाहता है।
पहले ही सत्र में छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी द्वारा विद्यार्थियों से भेदभाव करते हुए अधिक परीक्षा फीस वसूली जा रही है यातायात को देखते हुए केवल एक ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होना। परीक्षा लेट फीस बरकतउल्ला से 70% ज्यादा ली जा रही है।जनजातीय क्षेत्र होने के कारण छात्र छात्राओं की संख्या ज्यादा होना।
उपरोक्त परेशानियों को देखते हुए बैतूल जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्व की भांति यथावत रखते हुए बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में सम्मिलित किया जाए और जे एच कॉलेज को ऐसी सुविधा दी जाए। जिससे छात्रों के अधिकतम शैक्षणिक कार्य बैतूल में ही संपन्न हो सके प्रदर्शन में मुख्य रूप से शैलेंद्र काजले,रंजीत सिंह काजले, रक्षा वर्मा,पार्वती वर्मा,आयुषी राठौर, पूनम वर्मा,साक्षी सिनोटिया,तनुश्री नामदेव,मुस्कान वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
छात्र हितों का हनन हुआ तो छात्र उतरेंगे सड़कों पर
+ There are no comments
Add yours