चिचोली तहसील में 13 जनपद सदस्यों के पद के विरुद्ध 64 अभ्यर्थियों ने भरे 65 फार्म

Estimated read time 1 min read
  • आज तहसील कार्यालय में होगी फार्मों की जांच

चिचोली। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी नाम-निर्देशन पत्र लेने की प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल  करने के अंतिम दिन सोमवार 6 जून को जनपद सदस्यों के नाम-निर्देशन फार्म जमा करने के तहसील कार्यालय चिचोली एवं सरपंच व पंचो के फार्म जमा करवाने हेतु विकास खंड चिचोली के ग्रामीण क्षेत्रों में बनायें गयें 6 कलस्टर केंद्रों पर निर्धारित समय तक नामांकन दाखिल करने के लिए अभ्यर्थियों की सुबह से शाम तक भारी भीड़ नजर आई,अंतिम दिन सोमवार को ही 35 नामांकन फार्म जनपद सदस्य बनने की चाहत में 31 महिलाओं के अलावा 4 पुरूषों ने जमा किये थे।
सोमवार को अंतिम दिन नामांकन जमा करने के निर्धारित समय अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किए गयें। पंचायत चुनाव के लिए बनायें गये रिटर्निंग आफीसर नरेशसिंह राजपूत से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को पंचायत आम निर्वाचन 2022 के नामांकन दाखिल करने के निर्धारित समय 3 बजे तक कलस्टर केंद्र पाथाखेड़ा में सरपंच पद हेतु 11,पंच के 4O,कलस्टर केंद्र चिरापाटला में सरपंच पद हेतु 20,पंच पद हेतु 58,कलस्टर केन्द्र चुनाहजुरी में सरपंच हेतु 6 पंच पद हेतु -18,कलस्टर केन्द्र नसीराबाद मे सरपच पद हेतु 9 पंच पद हेतु 31,कलस्टर केन्द्र मलाजपुर मे सरपंच पद हेतु 4,पंच पद हेतु 49, कलस्टर केन्द्र बीईओ कार्यालय चिचोली में सरपंच पद हेतु 8 एवं पंच पद हेतु 55 नामांकन प्राप्त हुए है,तहसील कार्यालय चिचोली एवं कलस्टर केंद्रों में 3 बजे तक पहुँच चुके अभ्यार्थियों को टोकन वितरित कर दिए गए थे,जिसके चलते नामांकन पत्र जमा की संख्या की गिनती देर रात्रि तक जारी रहेगी, इसके साथ ही चिचोली तहसील कार्यालय में रिटर्निंग आफीसर नरेशसिंह राजपूत के समक्ष जनपद सदस्यों के 13 पदों के विरुद्ध कुल 65 फार्म 64 अभ्यर्थियों ने दाखिल कियें हैं।

सुभाष ठाकुर, बाली चड़ोकार एवं पुष्पा यादव ने भी भरा फार्म

चिचोली जनपद पंचायत के तीन अनारक्षित क्षेत्रों में चुड़िया-ऊचागोहान जोन से सुभाषसिंह ठाकुर ने, नसीराबाद-बोरी जोन से श्रीमती बाली शंकरराव चड़ोकार ने एवं मलाजपुर-कटकुही जोन से श्रीमती पुष्पा कांतिलाल यादव ने भी अपना-अपना नामाकंन फार्म जमा किया हैं।

चिचोली तहसील कार्यालय में आज होगी फार्मों की जांच

जनपद सदस्य के अलावा सरपंच एवं पंच पदों के विरुद्ध दाखिल किये गये नाम निर्देशन फार्मों की जांच(स्कुटनी)आज मंगलवार 7 जून की सुबह 10:30 बजे से चिचोली तहसील कार्यालय में रिटर्निंग आफीसर नरेशसिंह राजपूत की मौजूदगी में सम्पन्न होगी इस दौरान यहाँ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की उपस्थिति रहेगी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours