घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में 3 ओर कोरोना से संक्रमित केस, ग्राम सलैया निवासी संक्रमित युवक के है तीनो रिश्तेदार

Estimated read time 0 min read

सारनी। विगत 14 जून को नोएडा से ग्राम सलैया आये 26 वर्षीय युवक कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और युवक को स्वास्थ्य विभाग द्वारा घोड़ाडोंगरी के कन्या हाई स्कूल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था इसके साथ ही प्रशासन द्वारा सलैया ग्राम में 26 घरों के आसपास के एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 वर्षीय संक्रमित युवक के 10 परिजनों के सैंपल लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। वही इस 26 वर्षीय संक्रमित युवक के तीन रिश्तेदार कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए जिनकी पुष्टि एसडीएम हरसिमरन प्रीत कौर ने की। एसडीएम हरे सिमरनप्रीत कौर ने बताया कि ग्राम सलैया के 26 वर्षीय युवक के रिश्तेदार दिल्ली से सलैया जा रहे थे जोकि कंटेनमेंट जोन होने के कारण उन्हें घोड़ाडोंगरी के छात्रावास में ही रोक दिया गया था। जिसके बाद उन सभी के सैंपल लिए गए थे इन सेंटरों में तीन लोग पॉजिटिव आई जिसमें कि 26 वर्षीय संक्रमित युवक के जीजा एवं उनके भांजा भांजी शामिल है। वही बीएमओ संजीव शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राम सलैया निवासी 26 वर्षीय युवक के तीन रिश्तेदार कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि सैंपल रिपोर्ट के द्वारा हुई है। ग्राम सलैया निवासी 26 वर्षीय युवक अपने ही रिश्तेदारों के साथ दिल्ली में रहता था। संक्रमित युवक के तीनों रिश्तेदार 15 जून को घोड़ाडोंगरी आये थे जिन्हें घोड़ाडोंगरी में ही रोका गया था और इनके 18 जून को सैंपल लिए गए थे। इन तीनों संक्रमितों में 26 वर्षीय युवक के 40 वर्षीय जीजा, 13 वर्षीय भांजी एवं 15 वर्षीय भांजा संक्रमित पाए गए वहीं अभी संक्रमित युवक की बहन की रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हुई है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours