घोड़ाडोगरी। प्रदेश के कई अखबारों में घोड़ाडोंगरी की बेटी मीनाक्षी परिहार की फोटो देखकर नगर वासी बहुत खुश हुए। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर प्रकाशित विज्ञापन में घोड़ाडोंगरी के सीएम राइज स्कूल की कक्षा 12वीं बायोलॉजी की छात्रा मीनाक्षी चंद्र किशोर परिहार का फोटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ प्रकाशित की गई है। जो प्रदेशभर में यह विज्ञापन कई अखबारों में प्रकाशित हुआ है। इस आदिवासी अंचल की बेटी का फोटो प्रदेश स्तर पर छपने से लोग गौरांवित महसूस कर रहे हैं । सीएम राइज स्कूल घोड़ाडोंगरी के बच्चे भी बहुत खुश हैं। प्राचार्य विवेक तिवारी से पूछा गया कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं तो उन्होंने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है।
घोड़ाडोंगरी की बेटी छाई प्रदेश स्तर पर
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
महंगाई का ‘तड़का’ या आम बजट पर ‘बज्रपात’?
June 7, 2026
18 जून को बैतूल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
June 6, 2026
+ There are no comments
Add yours