गणतत्र दिवस पर स्वंतत्रता सग्रांम सेनानी राधाकष्ण शास्त्री राज्य स्तरिय क्रिकेट प्रतियोगिता मे पहुचकर खिलाडियो को पुरुस्कार वितरण कर राष्टगान के साथ मैच का शुमांरभ किया

Estimated read time 0 min read

सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के 17 वे दिन सुपर आठ के तीन मैच  मैच खेले गये।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिहं,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम ने बताया की आज का पहला मैच केजीएन बगडोना व किंग शूटर पाथाखेड़ा के बीच खेला गया । किंग शूटर पाथाखेड़ा  पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 83 रन बनाए और केजीएन बगडोना के सामने 84 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए केजीएन बगडोना ने 11वें ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और यह में 6 विकेट से जीत गए मैन ऑफ द मैच सलमान सिंघानिया रहे जिन्होंने 2 ओवर में तीन विकेट लिए और बल्ले से 10 रन बनाए मैन ऑफ द मैच बने।
आज का दूसरा रेड रोज शोभापुर व आरटीएच भैय्यु इलेवन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया । रेड रोज शोभापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 4 विकेट खोकर 119 रन बनाए 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरटीएस भैय्यु 11 पाथाखेड़ा ने 12 ओवर खेलते हुए मात्र 70 रन ही बना पाई 49 रनों से रेड रोज शोभापूर यह मैच जीत गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच प्रशांत जिन्होंने 16 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने ।
आज का तीसरा मैच विक्की शाइनिंग स्टार पाथाखेड़ा व ब्लैक बुल्स पाथाखेड़ा के बीच खेला गया।विक्की शाइनिंग स्टार पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर  पहले बल्लेबाजी करते हुए  12 ओवरों मे 123 रन बनाए 124 रनो के लक्ष्य का पिछा करने उतरी ब्लेक बुल्स ने 11 वे ओवर मे आल आउट होकर 68 रन ही बना पाई और  यह मैंच विक्की शाइनिंग स्टार 55 रनों से जीत गयी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच पाण्डे  रहे जिन्होन 10 गेंदो पर 37 रन एवं गेंदबाजी मे 3 विकेट हासिल किए । आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कार्यक्रम के अतिथी राधा कृष्णा शास्त्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एच एम एस के महामंत्री अशोक नामदेव, देवेंद्र भादे वेलफेयर कमेटी मेंबर, अमृतलाल रघुवंशी अध्यक्ष एचएमएस, सचिन नागर कार्मिक प्रबंधक छतरपुर क्षेत्र, बसंत नागले, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धसेड उपसरपंच ललित यादव, ग्राम भारती महिला मण्डल अध्यक्ष भारती अग्रवाल, चौकी प्रभारी राकेश सरीयाम, बी एम एस म प्र प ज क जिला मंत्री सुनील सरियाम, मंडल महामंत्रीअनिल बत्रा, टिवीएस बगडोना के संचालम उमेश रघुवंशी, जगदीश पवार, मनोज ठाकुर, महेंद्र पवार द्वारा पुरस्कृत किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours