- तिरुपति बालाजी वार्ड में भय का है वातावरण
सारनी। तिरुपति बालाजी वार्ड क्रमांक 12 में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की पुरानी बिल्डिंग जानलेवा साबित हो रही है। पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने के लिए कांग्रेस की पार्षद इशरत बी पति पंचू खान के माध्यम से मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के एमडी मनजीत सिंह को पत्र लिखकर पुराने खंडहर हो चुके आवासों को गिराने की मांग की गई है।वार्ड पार्षद इशरत बी ने बताया कि उनके वार्ड की जनसंख्या सात हजार के लगभग है और वार्ड के बच्चे इस खंडार में आकर खेलते हैं ऐसी स्थिति में या खंडार गिरता है तो जानलेवा साबित होगा ऐसी स्थिति निर्मित ना हो इसे देखते हुए उन्होंने मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के एमडी मनजीत सिंह एवं मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता सारनी को पत्र लिखकर खंडहर रूपी इस आवास को धराशाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने यह भी अपने पत्र में लिखा है कि यदि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सिविल विभाग के माध्यम से इस खंडार को गिराने में आसक्षम है तो वह उन्हें इस भवन को गिराने की अनुमति प्रदान करें उनके माध्यम से नगर पालिका परिषद सारनी से इस भवन को गिराने का कार्य करवाया जाए। उन्होंने बताया कि यह खंडहर 40 से 45 साल पुराना है और इस भवन के गिरने की संभावना बनी हुई है यदि इस बिल्डिंग के गिरने से वार्ड के किसी भी बच्चे बुजुर्ग या महिला की मृत्यु होती है तो मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सिविल विभाग को उनके माध्यम से न्यायालय में चलेंज करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सिविल विभाग की हर धर्मिता एवं लापरवाही की वजह से यह खंडहर रूपी भवन के छत और छज्जे लटके हुए हैं जो कभी भी गंभीर दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस खंडार को गिराने के लिए उनके माध्यम से जिला कलेक्टर से मुलाकात करके उनसे मदद की गुहार लगाने का कार्य किया जाएगा।
+ There are no comments
Add yours