सोशल मीडिया पर कोरोनावायरस को लेकर तमाम फर्जी दावे किए जा रहे हैं। किसी पोस्ट में गृह मंत्री अमित शाह को कोरोनावायरस संक्रमण होने का दावा किया गया है तो किसी में हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल से महिला का हाथ जलने की बात कही गई है। हम इस तरह के 10 फर्जी दावों की सच्चाई बता रहे हैं।
ये 10 दावे फर्जी हैं, यकीन न करें
पहला दावा
क्या वायरल : डब्ल्यूएचओ ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि बेकरी आइटम्स न खरीदें क्योंकि इनसे कोरोनावायरस फैल सकता है।
क्या सच : डब्ल्यूएचओ ने ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की।
दूसरा दावा
क्या वायरल : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सरकार लॉकडाउन पीरियड बढ़ाएगी।
क्या सच : कैबिनेट सेक्रेटरी ने इन दावों को अफवाह बताया।
तीसरा दावा
क्या वायरल : न्यूज चैनलों के स्क्रीनशॉट वायरल कर दावा किया जा रहा है कि, पीएम मोदी ने देश में इंटरनेट बंद करने की घोषणा की है।
क्या सच : वायरल किए जा रहे स्क्रीनशॉट फर्जी हैं। पीएम ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की।
चौथा दावा
क्या वायरल : मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम से एक पत्र वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि उन्होंने 1 अप्रैल से सभी घरों में ताला लगाने के आदेश दिए हैं और बाहर दिखने वालों को गोली मारने की बात कही है।
क्या सच : वायरल दावा फर्जी है। मप्र के जनसंपर्क विभाग ने भी इसका खंडन किया है।
पांचवा दावा
क्या वायरल : दावा किया जा रहा है गृह मंत्री अमित शाह कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं।
क्या सच : वायरल दावा झूठा है। फर्जी स्क्रीनशॉट फैलाया जा रहा है।
छठा दावा
क्या वायरल : दावा है कि दिल्ली में एक डॉक्टर की कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज का इलाज करने के दौरान मौत हो गई।
क्या सच : वायरल दावा झूठा है। जिस तस्वीर को प्रचारित किया जा रहा है वो दुबई के डॉक्टर की है, जो जीवित हैं।
सातवां दावा
क्या वायरल : एक ऑडियो क्लिप वायरल कर दावा किया जा रहा है कि नागपुर में कोरोनावायरस के 59 नए मामले सामने आए हैं।
क्या सच : यह आंकड़ा गलत है। पूरे महाराष्ट्र में 130 मामले सामने आए हैं। पुलिस ने फेक ऑडियो वायरल करने वालों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
आठवां दावा
क्या वायरल : चीन के डॉक्टर ली वेन्लियांग के नाम से वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि चाय पीने से कोरोनावायरस कमजोर होता है। दावा है कि चीन में मरीजों को दिन में तीन बार चाय पिलाई जा रही है।
क्या सच : चाय से कोरोनावायरस के कमजोर होने का कोई प्रमाण नहीं है। चीन में मरीजों को तीन बार चाय पिलाने की बात भी झूठी है।
नौवां दावा
क्या वायरल : एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें जले हुए हाथ दिख रहे हैं। दावा है कि हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल करने के चलते गैस चूल्हा ऑन करते ही महिला के हाथों तक आग पहुंच गई
क्या सच : हैंड सैनिटाइजर हाथों पर रगड़ते वक्त ही इसमें मौजूद अल्कोहल हवा में उड़ हो जाता है। वायरल तस्वीर में जो हाथ दिख रहे हैं, वो स्किन ग्राफ्ट्स ट्रीटमेंट लेने वाली महिला के हैं।
दसवां दावा
क्या वायरल : प्रिंस चार्ल्स और कनिका कपूर की फोटोज वायरल हो रही हैं। दावा है कि कनिका से ही प्रिंस चार्ल्स को कोरोनवायरस का इंफेक्शन हुआ।
क्या सच : जो फोटोज वायरल की जा रही हैं, वे 2015 और 2018 की हैं। इनका प्रिंस चार्ल्स के इंफेक्शन से कोई कनेक्शन नहीं।
+ There are no comments
Add yours