सारनी। क्षत्रिय लोनारी कुनबी समाज संगठन सारनी के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार 19 फरवरी शिवाजी जयंती के अवसर पर बड़ी धूम धाम से हमारे आदर्श एवं वीर पुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती का भव्य समारोह आयोजित किया गया , इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुनबी समाज के गौरव पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मुलताई विधायक श्री सुखदेव पांसे एवं अति विशिष्ट अतिथि डॉ. श्री योगेश पण्डाग्रे ,एवं भीम बहादुर थापा(उपाध्यक्ष न.पा. सारणी) के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीपयज्ञ से हुई ततपश्चात अतिथियों का स्वागत ,समाज के प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में बैतुल से पधारे अतिथि श्री अरुण गोठी , मुकेश खंडेलवाल , मनोज मालवे उपस्थित थे | इस अवसर पर पांसे जी ने अपने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारा समाज विभिन्न क्षेत्रो में आगे बढ़ रहा है , साथ ही उन्होने कहा कि हमे हमारी कमियो, बुराइयों को भी दूर करना है ।
इस दौरान श्री पंडाग्रे जी ने समाज के प्रतिभावान बच्चो के पुरस्कार वितरित किया एवं पुस्तकालय भवन हेतु 2 लाख रु की राशि देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम का संचालन श्री लक्षमण धोटे जी एवं पी.आर. गावंडे जी ने किया एवम कार्यक्रम की अद्यक्षता विश्वनाथ बारस्कर जी ने किया । इस अवसर पर समाज के अध्य्क्ष माणिक राव धोटे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
इस कार्यक्रम में उपस्थित समाज के सचिव वी .एन. ठाकरे जी,आबुराव माकोड़े,डी. डी. देशमुख,यादोराव धोटे, हेमन्त धोटे,विजय ठाकरे,सनोज देशमुख ,दिनेश मानकर, विजय पडलक ,प्रमोद दरवाई,रघुनाथ साकरे, रमेश साबले जी जे . डी. कवडकर ,राजू गावंडे एवं समाज की महिला संगठन की अध्य्क्ष लीला पण्डाग्रे,ब्लॉक उपाध्यक्ष आशा धोटे , महिला कार्यकारिणी एवं अन्य समाज बंधु उपस्थित थे|
कुनबी समाज संगठन सारणी ने मनाई शिवाजी महाराज की 391वी जयंती
+ There are no comments
Add yours