किशोर मोहबे बने संभाग महामंत्री

Estimated read time 0 min read

सारनी। ऑल इंडिया दलित एक्शन कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामू की अनुशंसा पर सारनी क्षेत्र के किशोर मोहबे को नर्मदापुरम संभाग का महामंत्री नियुक्त किया गया। अपनी नियुक्ति पर किशोर मोहबे ने बताया कि मुझे वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संभाग महामंत्री के रूप में जो नियुक्ति दी गई है मैं उसके लिए सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं और मुझे जो दायित्व दिया गया हैं उसे पूर्ण रूप से निभाते हुए समाज के प्रति हमेशा तत्पर रहूंगा। श्री मोहबे के ऑल इंडिया दलित एक्शन कमिटी के नर्मदापुरम संभाग महामंत्री पद पर नियुक्ति होने पर उनके इष्ट मित्रों एवं समाज के सभी लोगों ने बधाई प्रेषित की।

More From Author

+ There are no comments

Add yours