कालीमाई व्यपारी संध का मिलन समारोह संपन्न

Estimated read time 0 min read
  • सारणी का वैभव व्यापार को पुनः स्थापित करने का प्रयास कर रहा हूँ : विधायक डाँ योगेश पंडाग्रे

सारनी। कालीबाई व्यापारी संघ का मिलन समारोह शनिवार रात्रि डोंगरे मैरिज लॉन मैं संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र की कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्रीमती मोनिका विश्वकर्मा, सारणी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अभय राम चौधरी एंव थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोड़े द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
    उसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वागत वंदन अभिनंदन का कार्यक्रम संचालित किया गया इस अवसर पर कालीमाई व्यापारी संघ द्वारा बेस्ट थाना प्रभारी का अवार्ड पाने के लिए थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान एवं कोरोना काल में सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक सेवा देने के लिए तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा एवं एसडीओपी अभय राम चौधरी का शॉल श्रीफल से कालीमाई व्यापारी संघ द्वारा सम्मान किया गया। उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए एसडीओपी अभय राम चौधरी ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के पश्चात यह पहला मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया है इस तरह के आयोजन सतत होते रहने चाहिए जिससे कि आपसी वैमनस्यता खत्म होती है। उसके उपरांत थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने व्यापारी संघ के सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि पुलिस सदैव व्यापारियों के लिए व्यापारियों के साथ खड़ी रहती है हमेशा ही हमारे द्वारा व्यापारियो से संवाद कर उनकी समस्या को सुलझाने का प्रयास किया जाता है। व्यापारि संध के मिलन समारोव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था व्यापारी संघ मिलन समारोह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विधायक डाँ योगेश पंडाग्रे ने कहा सारनी का वैभवशाली इतिहास रहा है किंतु आज की विपरीत परिस्थितियों में वास्तव में सारणी को किसी ने संबल देने का काम किया है तो वह क्षेत्र के व्यापारी ही है व्यापारियों द्वारा लगातार क्षेत्र की जनसमस्याओं को फोन पर या अप्रत्यक्ष रूप से मिलकर मुझे अवगत कराया जाता है मै उन समस्याओं का समाधान के लिए प्रयास भी करता हूँ, किंतु व्यापारी संघ द्वारा क्षेत्र का घटता वैभव पलायन करते लोग और घटता व्यापार को लेकर सदैव ही मुझे अवगत कराया जाता है मेरे द्वारा सारणी के वैभव को पुनः स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही नई कोयला खदान यहा खुलेगी सुखा ढाना को भी औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश शिवहरे विनोद झरबडे ने किया कालीमाई मिलन समारोह के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बगडोना व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश बत्रा, पाथाखेड़ा सप्ताहिक बाजार  खुदरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सदाराम सूर्यवंशी, सारणी व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनय मालवीय,घोड़ाडोंगरी व्यापारी संघ के अध्यक्ष तोषण गावंडे, बैतूल से जनलर एवं अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष बंटी मोटवानी एवं शोभापुर कालीमाई के व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours