- एक कछुआ एवं कवच, आत बरामद
सारनी। वन विभाग ने कछुआ तस्करी के मामले में एक महिला सहित दो लोगो को पकड़ा है। आरोपियों के पास से एक जीवित कछुआ एवं दो कछुओ कवच तथा आत बरामद किया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी अमित साहु ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर चोपना 3 में कछुआ तस्करी के मामले में महिला नमिता पति गोरे सरकार होशंगाबाद एवं बाबूराम पिता द्रोण सरकार चोपना 3 को पकड़ा है। श्री साहू ने कहा कि दोनों आरोपियों के पास से एक जिंदा कछुआ, दो कछुओ के कवच एवं कछुए की आते बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन प्राणी अधिनियम 1972 की धारा 2 की उपधारा 1/5/16/20/37 एवं 9/40/51/ तथा वन अपराध 69/41 के तहत कार्यवाही की है। वन विभाग के तेजतर्रार रेंजर अमित साहू के द्वारा सागौन चोरो पर ताबड़तोड़ कारवाही से हड़कंप मचा हुआ है इस बार वन प्राणियों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
+ There are no comments
Add yours