इरफान खान के बाद आज ऋषि कपूर मे इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को खराब तबीयत के चलते बुधवार रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे एक दिन पहले ही इरफान खान का निधन हुआ था। बता दें कि रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के काफी करीब थे। जब उन्हें पहली बार अपने पिता को कैंसर होने की बात पता चली थी तब वह टूट गए थे। उनकी मां नीतू कपूर ने इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया था।
नीतू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब रणबीर को इस बारे में पता चला था तो उनकी आंखों से आंसू टपकने लगे थे। नीतू ने कहा था, ‘रणबीर जब आए तो मैंने उनसे कहा कि मैं तुम्हें कुछ बताना चाहती हूं। इसके बाद मैंने रणबीर को स बकुछ बता दिया। ये सुनने के बाद रणबीर की आंखें आंसुओं से भर गई थीं। कुछ घंटों तक रणबीर ये बात मानने को तैयार ही नहीं थे, लेकिन फिर कुछ समय के बाद उन्होंने खुद को शांत किया और कहा, चलिए इसका सामना करते हैं।’
रणबीर फिर ऋषि को लेकर दिल्ली गए और वहां से न्यूयॉर्क गए। वहां पहुंचकर ही उनका ट्रीटमेंट तुरंत शुरू हो गया। बता दें कि साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे हैं। भारत में वापसी के बाद भी कपूर का स्वास्थ्य अक्सर ध्यान में रहा है। अभिनेता को फरवरी में त्वरित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में अटकलों के बीच जब वह दिल्ली दौरे पर थे तब उन्हें फरवरी की शुरुआत में यहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
+ There are no comments
Add yours