सारनी। लॉकडाउन के दौरान सारनी क्षेत्र में आमजन प्रशासन की अपील पर अपने-अपने घरों में रह रहे हैं, ऐसे बेमुखे पशुओं के सामने गर्मी के मौसम में खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई। जिसको लेकर आम जनों के माध्यम से इन दिनों के पशुओं के लिए खाने पीने की व्यवस्था की मांग लगातार की जा रही थी। जिसको देखते हुए नगर पालिका सारनी ने पहल कर गायों के लिए नगरीय निकाय क्षेत्र के 36 वार्डों में पानी की टंकियां ग्रीष्मकालीन समय को देखते हुए लगाई है ताकि कोई भी गाय प्यासी ना भटक सकें। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गायों के लिए भूसे की व्यवस्था की गई है ताकि गायों को भूखे ना रहना पड़े। इस सम्बन्ध में नगर पालिका के राजस्व प्रभारी हितेश शाक्य एवं रमेश धाटे ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर आवारा पशुओं के लिए पानी की टंकी रखने हेतु 17 स्थान चिन्हित किये गए हैं। इन सभी चिन्हित स्थानों पर हमारे माध्यम से पानी की टंकी एवं भूसा रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन 17 स्थानों में स्वागत द्वार के पास बगडोना, हवाई पट्टी बगडोना, शोभपुर चौक तिराहा, कालीमाई बाजार शोभापुर, अम्बेडकर मूर्ति के पास शोभापुर, वैशाली किराना के बाजू में गणेश स्टेज के पास दिलीप के घर के बाजू में शोभापुर, पाथाखेड़ा बस स्टैंड, पुलिस चौकी के पास पाथाखेड़ा, पुराना बाजार इंटक कार्यालय के पास पाथाखेड़ा, जय स्तम्भ चौक सारनी, सन्नी गेस्ट हाउस के सामने सारनी, मठारदेव मंदिर के द्वार के पास सारनी, मस्जिद चौक सारनी, यूनियन बैंक के पास गुजरी मार्केट में सारनी, बस स्टैंड के सामने सारनी, नगर पालिका चौक सारनी, सुखदेव बोहरपी के घर के पास चौक पर सारनी में पानी की टंकी रखी जाएगी। नपा कर्मियों ने बताया कि इसके साथ ही समय-समय पर इन टंकियों में पानी को बदलना और नया पानी डालना एवं भूसे की व्यवस्था की जायेगी, जिससे कि आवारा घूमने वाले पशुओं को लॉकडाउन एवं ग्रीष्मकालीन समय के दौरान भूख एवं प्यास की समस्या दूर होगी।
आवारा पशुओं हेतु नपा ने 17 स्थानों पर रखी पानी एवं भूसे हेतु टंकियां
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
More From Author
1.93 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
July 15, 2026
बैतूल-बरेठा घाट फोरलेन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा NHAI
July 15, 2026
बैतूल में रिटायर्ड एआरआई के मकान पर चला बुलडोजर
July 15, 2026
+ There are no comments
Add yours