बैतूल। जिले की सुप्रसिद्ध कंस्ट्रक्शन कम्पनी मेसर्स राजेन्द्र सिंह किलेदार प्रायवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अरूण सिंह किलेदार के पुत्र अमर सिंह किलेदार आशु भैय्या के 31 वें जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पहले ये शिविर उनके आफिस में लगाया जाता था लेकिन इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के चलते चल रहे लॉकडाउन के चलते जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में रक्तदाताओं ने फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन किया। रक्तदाताओं में अमर सिंह किलेदार सहित प्रियांश सिंह तोमर, राहुल सूर्यवंशी, केपी मोईत्रा, राहुल परमार, प्रकाश माथनकर, लोटिया पठान, गौरव सिंह किलेदार, ऋतिक साहू, शिवेन्द्र सिंह किलेदार, पंजाबराव बारस्कर, कौशेन्द्र भारत, मनोज गंगारे, विनोद पारधे, नवीन देशमुख, नारायण ठोके, सतीश पवार, राघवेन्द्र सिंह किलेदार, अरविंद साहू, एस. पिम्पलकर, नामदेव गार्वे, कपिल राठौर, दिलीप मालवी, केके बर्डे, पंकज दरवाई, गोपाल पंडोले सहित 63 यूनिट रक्तदान हुआ ।
इस मौके पर अरूण सिंह किलेदार के अलावा राजेन्द्र सिंह किलेदार भी मौजूद थे। सभी ने अमर सिंह (आशु) किलेदार को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर आशु किलेदार की धर्मपत्नी श्रीमती स्निग्धा किलेदार ने भी रक्तदान किया। उनका ब्लड ग्रुप ए निगेटिव है। किलेदार परिवार ने रक्तदाताओं का शाल ओढा़कर सम्मानित भी किया ।
जिला चिकित्सालय की रक्तकोष अधिकारी डॉ. अंकिता सीते ने बताया कि जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय है। क्योंकि इस समय ब्लड बैंक में रक्त की कमी आ रही थी और इसके लिए लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदान की अपील भी की जा रही थी। उन्होंने आशु किलेदार को जन्मदिन की बधाई देते हुए किलेदार परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि रक्तदान से कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचती है और यह पुण्य का कार्य है, इसके लिए हमेशा किलेदार परिवार आगे रहता है और इनके कार्य से दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।
आरएसके कंपनी के युवा संचालक आशु किलेदार के जन्मदिन पर 63 यूनिट हुआ रक्तदान
+ There are no comments
Add yours