भोपाल। कृषि विकास तथा किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि होशंगाबाद से खण्डवा (व्हाया टिमरनी और हरदा) तक 190 कि.मी. की सड़क का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने आज मंत्रालय में मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री सुदाम खाड़े को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण के पूर्व की सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करें। उन्होने बताया कि इस सड़क की चौड़ाई 10 मीटर होगी। इसका निर्माण बीओटी (बिल्ड ऑपरेट एण्ड ट्रांसफर) के अंतर्गत किया जायेगा। इसके अंतर्गत खण्डवा से हरदा तक 109 कि.मी. और टिमरनी से होशंगाबाद तक 81 कि.मी. की सड़क निर्मित होगी।
होशंगाबाद से खण्डवा तक 190 कि.मी. की सड़क बनेगी : मंत्री श्री पटेल
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
1.93 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
July 15, 2026
बैतूल-बरेठा घाट फोरलेन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा NHAI
July 15, 2026
बैतूल में रिटायर्ड एआरआई के मकान पर चला बुलडोजर
July 15, 2026
+ There are no comments
Add yours