2 – लॉक डाउन को सफल बनाने ओमकार ने दे दिया अपना वाहन
सारनी। 14 अप्रैल तक 21 दिवसीय लॉक डाउन को पुलिस, नपा, स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सफल बनाने में काफी प्रयास दिन-रात एक करके किये जा रहे हैं। काफी सफल होते हुए दिखाई दे रहा है। इन सभी कर्मवीरो ने कोरोना वायरस को हराने के लिए उसके खिलाफ जंग जारी रखी हैं। इन सभी कर्मवीरों के लिए समाज के सभी लोग आगे आकर इनकी मदद भी कर रहे हैं और इस लॉक डाउन को सफल बना रहे हैं। वही ओमकार सिंह एक ऐसे शख्स हैं जो की पाथाखेड़ा पुलिस के साथ दिन रात उनकी मदद में लगे अपने वाहन के साथ में। प्राप्त जानकारी अनुसार ओमकार सिंह डब्ल्यूसीएल जीएम के रिटायर्ड ड्राइवर के पद पर कार्य कर चुके हैं। इनके माध्यम से पाथाखेड़ा पुलिस को अपना बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 04 सीके 3431 निःशुल्क रूप से सहयोग हेतु लगाया गया है ताकि लॉक डाउन पूर्ण रूप से सफल हो सके। इस विषय पर श्री सिंह ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जब 21 दिवसीय लॉक डाउन घोषित किया गया हैं, तब से मेरे माध्यम से पुलिस प्रशासन के सहयोग हेतु निःशुल्क रूप से अपना बोलेरो वाहन देने का प्रण लिया गया है और मैं दिन-रात सभी पुलिसकर्मियों के साथ आम जनता की सेवा में लगा रहता हूं
+ There are no comments
Add yours