स्वच्छता का राज्य स्तरीय सम्मान कर्मचारियों और नागरिकों को समर्पित

Estimated read time 1 min read

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी को भोपाल संभाग में स्वच्छता क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। नर्मदापुरम संभाग में एक लाख से कम जनसंख्या वाले नगरीय निकाय में सारनी नगर पालिका प्रथम स्थान पर आई है। भोपाल में मिले उक्त सम्मान को सोमवार को सारनी नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती आषा महेंद्र भारती ने नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों और शहर के आम नागरिकों को समर्पित किया।
नगर पालिका परिषद में सोमवार को सुबह आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीमती भारती ने उक्त सम्मान शहर के नागरिकों को समर्पित किया। भोपाल में 5 दिसंबर को आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा अध्यक्ष श्रीमती आशा भारती और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सीके मेश्राम को सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आशा भारती ने नगर पालिका के प्रांगण में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में उक्त सम्मान सभी सफाई कामगारों, नपा के अधिकाररियों और कर्मचारियों के अलावा विशेष तौर पर शहर की आम जनता को समर्पित किया। श्रीमती भारती ने कहा कि सभी के सहयोग के बिना यहां तक पहुंच पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा भोपाल में भले ही संस्था के मुखिया यानी अध्यक्ष व सीएमओ को उक्त सम्मान मिला है, लेकिन इसके असली हकदार पूरी नपा की टीम और आम जनता है। उन्होंने कहा रैंकिंग को आगामी दिनों में और ज्यादा बढाना है। इस मौके पर पार्षद नेहरू बेले, जनप्रतिनिधि रंजीत सिंह, प्रभारी अधिकारी केके भावसार, लेखाधिकारी शिवांगी जादौन, उपयंत्री रविंद्र वराठे, विनायकराव बागड़े, सुखदेव बोरहपी, मंगल धोटे, महेश शर्मा, संतोष दुबे, दिलीप भालेराव, राजेश वागद्रे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
नगर पलिका के स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी केके भावसार ने बताया कि विगत वर्ष हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में निकाय द्वारा 50 हजार से 1 लाख की जनसंख्या के आधार पर सारनी नगर पालिका स्पर्धा में शामिल हुई थी। इसमें सर्विस लेवल प्रोग्रेस के 1500 अंक में से 809 अंक, सर्टिफिकेशन में 1500 में से 500 अंक, डायरेक्ट आब्र्जेवेशन के 1500 में से 1443 अंक एवं सिटीजन फीडबैक के 1080 सहित कुल 6000 अंक अर्जित कर नकिाय ने 3832 अंक प्राप्त कर वेस्ट जोन में कुल 139 निकायों में 23वीं रैंक अर्जित कर प्रदेश की 28 निकायों में द्वितीय व नर्मदापुरम संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours