
सारनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी के अध्यक्ष बटेश्वर भारती ने मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (म.प्र.पा.ज.कं.लि.) सारनी के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में निर्मित हो रही नई यूनिटों में स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की हैं | और डिस्मेंटल का कार्य कर रही चिनार कम्पनी द्वारा स्थानीय मजदूरों कामगारों को काम नहीं देने को लेकर चिनार कम्पनी पुतला फूंका और प्रशासन को चेताया कि यदि इसी तरह स्थानीय मजदूरों कामगारों की उपेक्षा की गई तो जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के संज्ञान में मामला लाकर उग्र आंदोलन किया जाएगा!
इस बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव समीर खान एवं हर्षवर्धन धोटे ने कहा कि सारनी में नई यूनिटों के निर्माण कार्य में बाहरी कंपनियों द्वारा स्थानीय युवाओं को अपेक्षित रोजगार नहीं दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के युवाओं में निराशा और असंतोष का माहौल बन रहा है। जबकि क्षेत्र के युवा योग्य, मेहनती एवं कार्य करने के इच्छुक हैं।
ब्लाक अध्यक्ष बटेश्वर भारती ने कहा कि सारनी क्षेत्र की जनता लंबे समय से रोजगार के अवसरों की अपेक्षा कर रही है। ऐसे में नई यूनिटों के निर्माण कार्यों में स्थानीय युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। अन्यथा इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा!
कांग्रेस नेता भूषण कांती ने कहा कि नई यूनिटों के निर्माण एवं अन्य संबंधित कार्यों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बटेश्वर भारती ने चेतावनी दी है कि यदि स्थानीय युवाओं की उपेक्षा जारी रही तो लोकतांत्रिक तरीके से जनहित में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधन एवं प्रशासन की होगी। इस अवसर पर कांग्रेस के हर्षवर्धन धोटे तिरुपति अरोलू, मंडलम अध्यक्ष हेमन्त धोटे ,भोला कांति, पिंटिश नागले, विक्की सिंह, वसीम खान, गोविंदा अरोलू, योगेश अरोलू, प्रकाश मालवीय, रोहित भारती रोहन भारती, रोहन रघुवंशी, रामाश्रय वर्मा, सी एम बेले, मिलिंद , संदीप, विष्णु,संदीप मस्की, दीपक ठाकरे, जोज़फ, वर्षा पवार, अनीता बेलवंशी, संगीता डेहरिया, ममता साहू, चंद्रा सोनकर, माया वर्मा, सोनू सोनी, अप्पू, विशाल बेले, एस के उपरीत, ललित यादव, अलकेश यादव, मनोज नागवंशी, एवं अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारि उपस्थित रहे!
+ There are no comments
Add yours