07141-232134 पर कॉल कर मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड या अकुशल श्रम हेतु रोजगार की मांग दर्ज कराई जा सकेगी
बैतूल। श्रमसिद्धि अभियान के तहत श्रमिकों को मनरेगा अंतर्गत निर्बाध रूप से रोजगार उपलब्ध कराया जा सके, इस हेतु जिला स्तर पर श्रमसिद्धि हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है। हेल्पलाइन प्रतिदिवस प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक क्रियाशील रहेगी तथा रोजगार अथवा जॉबकार्ड के इच्छुक ग्रामीण श्रमिक श्रमसिद्धि हेल्पलाइन नम्बर 07141-232134 पर कॉल करके मनरेगा अंतर्गत जॉबकार्ड या अकुशल श्रम हेतु रोजगार की मांग दर्ज करा सकेंगे। हेल्पलाइन/कंट्रोल रूम के प्रभारी जिला ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिकारी श्री संजय यादव बनाए गए हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एमएल त्यागी ने बताया कि श्रमसिद्धि हेल्प लाइन के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत श्रमिकों को दो प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। पहली सुविधा के तहत जिन श्रमिकों के पास जॉबकार्ड पंजीयन नहीं है अथवा जॉबकार्ड पंजीयन निष्क्रिय हो चुका है, उन्हें जॉबकार्ड मुहैया कराया जाएगा। दूसरी सुविधा के तहत मनरेगा के तहत अकुशल श्रम हेतु रोजगार की मांग करने वाले श्रमिकों को अधिनियम के प्रावधानों के तहत त्वरित गति से रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
श्रमसिद्धि हेल्पलाइन प्रारंभ
+ There are no comments
Add yours