शिक्षा और स्वास्थ्य है सबका अधिकार साक्षरता और स्वास्थ्य को बनाएं अपना हथियार : पंकज डोंगरे

Estimated read time 0 min read
  • आज के आधुनिक युग मे डिजिटल साक्षरता भी जरूरी है

चिचोली। 8 सितंबर को प्रतिवर्ष साक्षरता के क्षेत्र में प्रगति के लिए विश्व साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता विकास खण्ड चिचोली के दुरस्त और आदिवासी अंचल कहूपानी टाडर चिरापाटला में मलेरिया निरीक्षक पंकज डोंगरे द्वारा अपनी विजिट के दौरान नियमित पढ़ाई करने वाले एवम पूर्ण स्वस्थ बच्चो को कॉपी पेन देकर पुरस्कृत किया एवम शाला में शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व और अनिवार्यता और आधुनिक युग के आवश्यकता अनुसार डिजिटल शिक्षा की आवश्यकता पर भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर आशा पर्यवेक्षिका रजनी प्रजापति, आशा कार्यकर्ता ग्राम कहूपानी मनीषा उपस्थित और सहयोगी रही।
डोंगरे सर ने भारत रत्न भीम राव अंबेडकर जी के द्वारा दिये गए विचार कलम की ताकत को पहचानिए और अपनी जिंदगी से अंधकार को मिटाइए और शिक्षा शेरनी का दूध है जो भी पियेगा दहाड़ेगा जैसे विचारों से अवगत कराएं साक्षरता प्रसार प्रचार की दिशा में पहल की गई। विश्व साक्षरता दिवस पर कॉपी पेन और जानकारी पाकर बच्चो द्वारा स्वास्थ टीम के लिए प्रसन्नता जाहिर कर धन्यवाद दिया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours