वार्ड 25 में बनेगा सांस्कृतिक मंच, नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

Estimated read time 0 min read

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 25 में सोमवार को सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भूमिपूजन किया। यहां करीब 3 लाख की लागत से मंच का निर्माण कार्य किया जाएगा। वार्ड में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से यहां मांग की जा रही थी। स्वीकृति मिलने के उपरांत नपाध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद आकाश पंद्राम, जफर अंसारी, गणेश महस्की, एल्डरमैन रमेश पवार, माला धुर्वे, आशा डेहरिया समेत अन्य लोगों की उपस्थिति में उक्त निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours